5880 नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया
5880 नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया
रहली / नगर के साथ ग्रामीण अंचल में भी कोविड-19 वैक्सीनेशन निरंतर किया जा रहा है .24 मार्च को स्लिम डिस्पेंसरी रहली में 190 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहर में 50 लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में फ्रंटलाइन वर्कर सीनियर सिटीजन एवं गंभीर बीमारों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के आधार पर 45 से 60 वर्ष के नागरिकों को भी वैक्सीन लगाई गई ।
रहली की दोनों अस्पताल के साथ ग्रामीण अंचल चांदपुर छिरारी पटना बरखेड़ा काछी पिपरिया खैराना जामघाट मुहली उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलाकर 510 लोगों का टीकाकरण किया गया।
प्रथम द्वितीय चरण मिलाकर अब तक 5880 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दी जा चुकी है।
REPORT : SUSHEEL JAIN KUTTU REHLI CITY



No comments